‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत पिछले 24 घंटे में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत पिछले 24 घंटों में भारत के लिए छह उड़ानें रवाना हुई हैं। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारतीयों को भू सीमाओं के जरिए यूक्रेन से निकलने के बाद हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया से हवाई मार्ग से स्वदेश लाया जा रहा है। जयशंकर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत के लिए रवाना होने वाली उड़ानों में पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल निकाय चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने 12 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज की, 34 में बनाई बढ़त

श्रृंगला ने कहा, ‘‘मैंने जिक्र किया था कि पहला परामर्श जारी किए जाने पर यूक्रेन में करीब 20,000 भारतीय छात्र थे।’’ उन्होंने कहा कि तब से यूक्रेन से करीब 12,000 लोग निकल गए हैं, जो यूक्रेन में भारतीयों की कुल संख्या का करीब 60 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘शेष 40 प्रतिशत में से करीब आधे लोग खारकीव-सुमी में संघर्ष वाले क्षेत्र में हैं और शेष आधे लोग या तो यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर पहुंच गए हैं या पहुंच रहे हैं। अन्य शब्दों में कहें, तो वे संघर्ष क्षेत्र से मुख्य रूप से बाहर हैं यानी खतरे से बाहर हैं।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला