अरुणाचल में जदयू के छह विधायक भाजपा में शामिल, मामले को नीतीश ने नहीं दिया महत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में जनता दल (यूनाइटेड) में टूट और उसके सात में से छह विधायकों के भाजपा में चले जाने को कोई महत्व नहीं दिया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने पूर्वोत्तर राज्य में हुए इस राजनीतिक परिवर्तन को एक मुस्कान के साथ खारिज कर दिया। सप्ताहांत में होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले पत्रकारों के सवाल के जवाब में कुमार ने कहा, “हमारा ध्यान अपनी प्रस्तावित बैठक पर केंद्रित है। वह अपने रास्ते चले गए हैं।” जदयू ने पिछले साल अरुणाचल विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थी और वह मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी। जदयू कई राज्यों में भाजपा के समर्थन के बिना विधानसभा चुनाव लड़ रही है और दावा कर रही है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन “बिहार तक ही सीमित है।” अपवाद के रूप में इस साल की शुरुआत में केवल दिल्ली विधानसभा का चुनाव था जिसमें जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन कर प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि इस चुनाव में भाजपा और जदयू को आम आदमी पार्टी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अरुणाचल प्रदेश में मिली विजय ने जदयू को वहां क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया था। 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा