Haryana में सांप्रदायिक हिंसा में छह लोगों की मौत, 116 लोग गिरफ्तार: मनोहर लाल खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई है और इन मामलों में 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नूंह में झड़प के बाद अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिनपर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों को नूंह के नलहड़ और गुरुग्राम के मेदांता सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हिंसा की घटनाओं में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक बयान में खट्टर ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से दो होम गार्ड और चार आम नागरिक शामिल हैं। साथ ही कई लोग घायल हैं।

इसे भी पढ़ें: Manipur की दो महिलाओं को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए: टीएमसी सांसद

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नूंह हिंसा को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया था और कहा था कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की यात्रा पर हमला ‘सुनियोजित था जो एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है’। खट्टर ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।’’ गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि किसी ने हरियाणा में शांति भंग करने के लिए नूंह में हिंसा की साजिश रची। हिंसा के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है।

प्रमुख खबरें

बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी

Grand Chess Tour Final जीतकर Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, Caruana को मात देकर बने पहले भारतीय विजेता

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना