भारत में घुसपैठ की फिराक में लश्कर के छह आतंकी, कर्नाटक के शहर में अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

मंगलुरु। कर्नाटक में तटवर्ती मालपे में तटीय सुरक्षा पुलिस ने सार्वजनिक नोटिस जारी करके लोगों से पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादियों की घुसपैठ के बारे में खुफिया सूचना के मद्देनजर अलर्ट रहने को कहा है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक नोटिस में उडुपी के मालपे क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत और बहरीन ने वैश्विक समुदाय से आतंकवाद के इस्तेमाल को खारिज करने की अपील की

यह सार्वजनिक नोटिस तमिलनाडु को हाई अलर्ट पर रखने के बाद जारी किया गया है। तमिलनाडु को तब हाई अलर्ट पर रखा गया था जब गुप्तचर एजेंसियों ने कहा था कि एक पाकिस्तानी सहित लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी श्रीलंका से राज्य में प्रवेश कर गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: जी-7 सम्मेलन से पहले बोरिस जॉनसन से मिले PM मोदी, भारत-ब्रिटेन संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर

सीएसपी मालपे पुलिस थाने के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया सूचना के बाद केरल में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड