दिल्ली में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफार्मर में लगी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई जिससे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बृहस्पतिवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में से चार नाबालिग हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वाल्मिकी कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बारे में देर रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस को वाल्मिकी कॉलोनी में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली।

प्रमुख खबरें

जब-जब मर्चेंट फीस लगी, बोझ ग्राहकों पर ही पड़ा, 5 उदाहरण से समझें, UPI पेमेंट पर हर सवाल का जवाब यहां मिल सकता

2026-27 में Leather Export 5.5 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद, CLE ने दी जानकारी

मिसाइल दाग दो, मैं अकेला खड़ा रहूंगा..., Asaduddin Owaisi की BJP MLA Rameshwar Sharma को चुनौती

Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं