राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और मौत, संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 530 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को छह और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 530 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में एक दिन के अब तक के सबसे ज्यादा 866 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 26437 हो गयी जिनमें से 6405 रोगी उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जयपुर में दो, अजमेर, भरतपुर, झुंझुनूं और उदयपुर में एक एक संक्रमित की मौत हुयी है।इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 530हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर