राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले आये सामने, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2023

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आये जबकि इस संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दौसा में एक मरीज की मौत हो गई। राजस्थान में चिकित्सा विभाग ने कोविड प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय प्रबंधन समिति गठित की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने एक आदेश जारी कर कोविड प्रबंधन के लिए ‘राज्य कोविड प्रबंधन समिति’ गठित की है। सिंह ने बताया कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या में वृद्धि को देखते हुए राज्य में कोविड प्रबंधन के लिए समिति गठित की गयी है।

बयान के मुताबिक इसके तहत चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते को ‘राज्य कोविड प्रबंधन समिति’ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आर एम एस सीएल की प्रबन्ध निदेशक अनुपमा जोरवाल, जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर, ‘राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी’ के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त निदेशक (ग्रामीण स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, एसएमएस अस्पताल की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा, आईडीएसपी के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण असवाल, आरयूएचएस के डॉ. अजीत सिंह एवं राजमेस की उप निदेशक डॉ. वन्दना शर्मा समिति के सदस्य होंगे।

यह समिति कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य में आवश्यक गतिविधियां करेगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में छह नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से राज्य में अब इस संक्रमण के मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। राज्य में मिले छह नये मरीजों में से जयपुर के तीन, अलवर, धौलपुर, जोधपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 683 मरीजों के नमूने जांच के लिये गये।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी