हमें लगा गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त होंगे: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

चेन्नई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जीत का श्रेय देते हुए रविवार को यहां कहा कि धीमी पिच होने के कारण टीम प्रबंधन को गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त लगे थे।  भारत चार मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरा था लेकिन उसे पांचवें गेंदबाज की कमी खली क्योंकि शिवम दुबे (7.5 ओवर में 68 रन) और केदार जाधव (एक ओवर में 11 रन) प्रभाव नहीं छोड़ पाये। वेस्टइंडीज ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त बनायी। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें लगा कि गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त होंगे विशेषकर तब जबकि पिच धीमा खेल रही थी और केदार एक विकल्प था, लेकिन दूधिया रोशनी में यह (पिच) अलग तरह से खेली।’’ 

इसे भी पढ़ें: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 288 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने हेटमेयर की जमकर तारीफ की और रन आउट के मामले को तूल नहीं दिया। पोलार्ड ने कहा, ‘‘हेटमेयर आलोचकों के निशाने पर थे लेकिन यह अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझने का मामला था। टीम प्रबंधन को उन पर पूरा भरोसा था।’’ जडेजा के रन आउट के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में सही फैसला हुआ जो कि महत्वपूर्ण है। हमने अपील की और अंपायर ने उस समय सही फैसला नहीं किया लेकिन आखिर में उचित फैसला हो गया।’ हेटमेयर को उनकी 139 रन की धांसू पारी के लिये मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि वह फार्म में वापसी करके खुश हैं। हेटमेयर ने कहा, ‘‘यह शतक मेरे लिये काफी मायने रखता है क्योंकि मैंने पिछला शतक साल के शुरू में लगाया था। मैंने खुद पर भरोसा रखा और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह अमल किया।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प