Shiv Sena-UBT Rebellion Updates: लो फाइनल, उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका! संसदीय दल की बैठक में नहीं पहुंचे 9 में से 6 सांसद, टूट पर लगी मुहर

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2026

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) द्वारा दिल्ली में बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में 'व्हिप' जारी होने के बावजूद 6 बागी सांसदों में से एक भी नेता नहीं पहुंचा।  वर्तमान में लोक सभा में उद्धव ठाकरे गुट के पास कुल 9 सांसद हैं। दिल्ली में बुलाई गई इस अहम बैठक में केवल 3 लोकसभा सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत और नासिक से सांसद राजाभाऊ वाजे ही पहुंचे। इनके अलावा राज्य सभा सांसद संजय राउत इस बैठक में मौजूद रहे।

उद्धव सेना को झटका?

सूत्रों ने बताया है कि उसके नौ लोकसभा सदस्यों में से छह - संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, ओमराजे निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख और नागेश पाटिल अष्टिकर - गुरुवार को नई दिल्ली में हुई संसदीय बैठक में शामिल नहीं हुए।

ऑपरेशन टाइगर से भारत के लोकतंत्र पर असर पड़ेगा: कांग्रेस नेता

सहयोगी पार्टी शिवसेना (UBT) में फूट की चर्चाओं के बीच, कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन टाइगर के नतीजों का असर पूरे देश पर पड़ेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि शीर्ष अदालत इस मामले पर संज्ञान लेने को तैयार नहीं है और इससे पूरा देश बंट जाएगा। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "पहले वे पार्टी तोड़ते हैं, फिर नई पार्टी बनाते हैं, और फिर चुनाव चिह्न, सीटें और वोट हथिया लेते हैं। देश की जनता यह सब देख रही है... जब देश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के उत्पीड़न और किसानों की तकलीफों पर चर्चा नहीं हो रही है, तो इसके नतीजे तो भुगतने ही पड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत