Faridabad में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2023

फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर के कार को टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार देर रात मंगर पुलिस चौकी के पास हुआ। अधिकारी के मुताबिक, पलवल के रहने वाले ये छह लोग कार से गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव फरीदाबाद के बी.के. अस्पताल भेजे गए हैं।

प्रमुख खबरें

तीसरे T20 में 7 रन से हारी India A, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज

कमजोर Dollar और कच्चे तेल में गिरावट से Gold Price में तेजी, 3 साल बाद बढ़ी ब्याज दर

Chess Olympiad: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीते दूसरे दौर के मुकाबले

PM Narendra Modi ने वैश्विक Semiconductor हब बनाने के लिए 13.5 अरब डॉलर के प्लान पर जोर दिया