Maharashtra: मनसे नेता संदीप देशपांडे पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

Sandeep Deshpande
प्रतिरूप फोटो
ANI

देशपांडे मध्य मुंबई के दादर इलाके में सुबह सैर पर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, हमले में देशपांडे को मामूली चोटें आई हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे पर शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने ‘स्टंप’ से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशपांडे मध्य मुंबई के दादर इलाके में सुबह सैर पर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में किशोरी ने की खुदकुशी, ‘सुसाइड नोट’ में पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया

अधिकारी के मुताबिक, हमले में देशपांडे को मामूली चोटें आई हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार सुबह शिवाजी पार्क में मनसे नेता देशपांडे पर उस समय स्टंप से हमला कर दिया, जब वह टहल रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि शिवाजी थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़