दिल्ली के नांगलोई में मकान में लगी आग से बचने के लिए छह लोग दूसरी मंजिल से कूदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2025

दिल्ली के नांगलोई में जनता मार्केट इलाके के एक मकान में लगी आग से बचने के लिए छह लोग उसकी दूसरी मंजिल से कूद गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले दूसरी मंजिल पर फंसे छह निवासियों के पास अपनी जान बचाने के लिए कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। घायलों की पहचान प्रांजल (19), प्रीति (40), पंकज (40), पनव (18), वैभव (13) और श्वेता (20) के रूप में हुई है। सभी को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!