ओडिशा में हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2017

भवानीपटना। ओडिशा के कालाहांडी जिला में आज एक पहाड़ी मार्ग पर लोहे की प्लेट से लदा ट्रक पलट जाने के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब इस दुर्घटना में शामिल सभी व्यक्ति अंपानी में साप्ताहिक बाजार से ट्रक में लौट रहे थे।

 

अंपानी घाटी से गुजरने के दौरान ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण ट्रक पलट गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को कोकसारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जाती है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

 

प्रमुख खबरें

बेल्जियम की सुप्रीम कोर्ट से चोकसी की अपील खारिज, कहा-भारत में न्याय से इनकार का खतरा नहीं

Paush Amavasya 2025: इस साल की आखिरी अमावस्या कब है? जानें तिथि, महत्व और पूजा-विधि

अब जीरो टैक्स पर बिकेगा भारत का सामान, Oman के बिजनेस फोरम से मोदी ने किया CEPA पर गजब का ऐलान

BJP का मिशन Bengal! 29 और 30 दिसंबर को राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह