Sikkim में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे छह व्यक्तियों को निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2024

सिक्किम के पचे पाकयोंग जिले में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे छह मजदूरों को कई घंटे के बाद निकाल लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये मजदूर नये जिला प्रशासनिक परिसर (डीएसी) के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे भूस्खलन हो गया, जिसमें वे फंस गए।

अधिकारियों ने कहा कि कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया और सभी छह व्यक्तियों को निकाल लिया गया। जिला कलेक्टर ताशी चोफेल ने बचाव कार्यों में शामिल सभी लोगों के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर गोलीबारी प्रकरण में नया मामला दर्ज, राजस्थान से एक व्यक्ति गिरफ्तार

Agra में पिकअप वाहन का टायर बदल रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो लोगों की मौत

Pakistan की प्रगति के लिए लोग चाहते हैं कि इमरान को पांच साल जेल में रखा जाए: मंत्री

पाकिस्तान चीनी कामगारों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठा रहा है: गृह मंत्री Mohsin Naqvi