मानसून के बाद मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून में तीन महीने तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुल गए। प्रदेश के एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान सहित छह बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘बाघ अभयारण्यों के मुख्य क्षेत्रों को मानसून के दौरान बंद कर दिया जाता है क्योंकि यह बाघों का प्रजनन का मौसम होता है।’’

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन