दक्षिणी चीन के कैफेटेरिया में विस्फोट में 16 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

बीजिंग|  दक्षिण पश्चिम चीन में शुक्रवार को एक कार्यालय के कैफेटेरिया में दोपहर के भोजन के समय हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मियों ने पीड़ितों को तलाशने के लिए रात में मलबे को हटाने का काम किया और आधी रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए।

शिन्हुआ के अनुसार, जीवित बचे लोगों में से एक की हालत गंभीर है। वूलोंग डिस्ट्रिक्ट के एक सरकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर विस्फोट हुआ।

यह डिस्ट्रिक्ट चोंगकिंग शहर के केंद्र से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में है और अपनी सुंदर कार्स्ट रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी