पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा- क्रिकेट में छींटाकशी नयी बात नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2018

बेंगलुरु। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट में छींटाकशी नयी बात नहीं है और यह इस खेल में शुरूआत से चला आ रहा है। किरमानी का यह बयान अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान विराट कोहली के आचरण की आलोचना की थी। किरमानी ने कहा कि मैदान में कोहली का आक्रामक आचरण नैसर्गिक प्रतिक्रिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘नसीरुद्दीन शाह और हर किसी का अपना मत हो सकता है। चीजों को देखने का हर किसी का अलग नजरिया होता है। मैं कोहली पर उनके बयान का विरोध नहीं कर रहा हूं। लेकिन हर किसी में कुछ चीजें नैसर्गिक होती है। इन नैसर्गिक चीजों को बदला नहीं जा सकता।’’ किरमानी ने कहा, ‘‘दूसरे टेस्ट में भी हम भारी पड़ने वाले थे तभी तीसरे अंपायर ने गलती की, लेकिन हमने ‘जेन्टलमैन’ की भावना से क्रिकेट खेला। मुझे इस पर काफी गर्व है। हमारे समय में भी छींटाकशी होती थी। यह कभी खत्म नहीं होगा।’’

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन