Operation Bluestar की बरसी पर स्वर्णमंदिर के बाहर लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

अमृतसर (पंजाब)। ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 38वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में कट्टरपंथी सिख संगठनों के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के समर्थकों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। सिखों की सर्वोच्च अकाल तख्त के पास स्वर्ण मंदिर में संगमरमर के परिसर में खालिस्तान समर्थक नारों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान कई युवक हाथ में तख्तियां थामे नजर आए, जिन पर ‘‘खालिस्तान जिंदाबाद’’ लिखा हुआ था। उन्होंने मारे गए अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीर वाली ‘टी-शर्ट’ भी पहन रखी थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी से परेशान होंगे लोग! गर्म हवाओं के पड़ेंगे थपेड़े, बारिश के लिए करना होगा इंतजार

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस मौके पर सिख समुदाय के लिए जारी अपने संदेश में कहा कि सिख प्रचारकों और विद्वानों को सिख धर्म को बढ़ावा देने तथा समृद्ध सिख सिद्धांतों एवं इतिहास के बारे में युवाओं को अवगत कराने के लिए सीमा क्षेत्रों का दौरा करना चाहिए। उन्होंने मादक पदार्थों की समस्या से निपटने की जरूरत पर भी जोर दिया, जिससे कई युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इस मौके पर सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरु ग्रंथ साहिब के उस पवित्र ‘स्वरूप’ को प्रदर्शित किया, जिस पर गोली का निशान है। 1984 में सैन्य कार्रवाई के दौरान गर्भगृह में रखे ‘स्वरूप’ पर एक गोली लगी थी।

प्रमुख खबरें

Video | Indian Crew Oil Tanker Attack | समंदर में यूक्रेन का सबसे बड़ा दुस्साहस! रूसी तेल टैंकर पर मिसाइल जैसा हमला, 23 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया

Revanth Reddy ने Rahul Gandhi की हिरासत को बताया गैरकानूनी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Noida Mysterious Deaths | नोएडा में 24 घंटे के अंदर 15 लोगों की मौत से मची सनसनी! साइलेंट किलर या कोई अदृश्य खौफ, पुलिस के भी उड़े होश!

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है