ट्रेंट बोल्ट ने बताया, यूएई की पिचों में गेंदबाजों को मिल रही है काफी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

शारजाह। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि उन्हें इस इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में पिचों से निरंतर सटीक गेंदबाजी करने में मदद मिल रही हैं जो प्रत्येक मैच के साथ धीमी और सूखी होती जा रही हैं। मुंबई इंडियंस ने अनुभवी लसिथ मलिंगा की जगह इस बायें हाथ के गेंदबाजी टीम में शामिल किया, जिन्होंने शुक्रवार को यहां चार विकेट - पॉवरप्ले में तीन - झटककर चेन्नई सुपर किंग्स पर 10 विकेट की जीत दर्ज करने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय टेटे अभ्यास शिविर 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक सोनीपत में होगा: साइ

बोल्ट ने अभी तक आईपीएल में 16 विकेट चटकाये हैं, उन्होंने कहा, ‘‘नयी फ्रेंचाइजी, अलग अधिकारी, इस वैश्विक महामारी की स्थिति में यहां खेलना रोमांचकारी रहा है। मुझे लगता है कि यहां यह सब प्राकृतिक है, पिचों से कुछ सहायता हासिल करना अच्छा था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे पहला ओवर मिला क्योंकि अगर यह स्विंग होगा तो यह अप फ्रंट होगा। विकेट काफी धीमा और काफी सूखा होता जा रहा है। मुझे लगता है कि इससे सटीक गेंदबाजी में मदद मिल रही है।

प्रमुख खबरें

Gulf में जहाज पर भीषण हमला, Oman की Navy ने चलाया Rescue Operation, 20 नाविकों को बचाया

थैक्यू बोलकर, होर्मुज में फंसे भारत के 37 जहाज को बचाने उतरा ईरान

West Asia Crisis का असर! LPG सप्लाई पर सरकार का आश्वासन, जमाखोरों पर होगी सख़्त कार्रवाई

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में ये दो टीमें टकराएंगी, देखें पूरी डिटेल