प्रयागराज में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

प्रयागराज में हवाईअड्डा थाने और मादक पदार्थ रोधक कार्यबल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने कथित रूप से स्मैक की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 700 ग्राम स्मैक बरामद किया है जिसका अनुमानित मूल्य 1.40 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद सिराज रब्बानी के कब्जे से 700 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये है। डीसीपी ने कहा कि उसके खिलाफ हवाईअड्डा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह जनपद बाराबंकी से स्मैक लेकर प्रयागराज में बेचने आया था। वह अपने शौक पूरे करने के लिये स्मैक की तस्करी करता है और बिक्री से प्राप्त रुपयों से अपना जीविकोपार्जन करता है।

प्रमुख खबरें

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई

Astrology Tips: अमावस्या पर क्यों है बाल धोने की मनाही? जानें क्या कहता है हमारा Dharma Shastra

Wedding Shubh Muhurat: जून में शादी के लिए सिर्फ 9 शुभ तारीखें, देखें पूरी Dates List

जी-7 क्या है? इसके वैश्विक मायने क्या हैं? दुनिया के विभिन्न महत्वपूर्ण देशों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?