अमेरिका में अटलांटा के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

चेंबली (अमेरिका)| अटलांटा के उत्तर पूर्व स्थित एक हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक इंजन वाला विमान शुक्रवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर डेकलाब-पीचट्री हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद शुक्रवार रात से हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बहाल कर दिया गया। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट