अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

Espionage
प्रतिरूप फोटो

अमेरिकी नौसेना की गुप्त जानकारियों तक पहुंच रखने वाले बल के एक परमाणु इंजीनियर जोनाथन तोबे के खिलाफ जासूसी से संबंधित आरोपों की जानकारी देने वाली एक आपराधिक शिकायत में सरकार ने कहा कि उसने पिछले साल एक व्यक्ति को यह मानते हुए लगभग सूचना बेच दी थी कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है।

वाशिंगटन| अमेरिकी नौसेना की गुप्त जानकारियों तक पहुंच रखने वाले बल के एक परमाणु इंजीनियर पर देश की परमाणु संपन्न पनडुब्बियों की डिजाइन के बारे में जानकारी देने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

उसने यह मानकर किसी व्यक्ति को ये जानकारियां दी थीं कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है, लेकिन वह एफबीआई का जासूस निकला था। जोनाथन तोबे के खिलाफ जासूसी से संबंधित आरोपों की जानकारी देने वाली एक आपराधिक शिकायत में सरकार ने कहा कि उसने पिछले साल एक व्यक्ति को यह मानते हुए लगभग सूचना बेच दी थी कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है।

अदालत के दस्तावेजों में उस देश का नाम नहीं लिया गया है। तोबे (42) को उसकी 45 वर्षीय पत्नी डायना के साथ शनिवार को पश्चिमी वर्जीनिया से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: किर्गिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़