नागपुर में 16 अगस्त से लघु उद्योग भारती सम्मेलन का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019

नागपुर। लघु उद्योग भारती इस साल अपनी रजत जयंती मनाने के लिए 16 से 18 अगस्त के दौरान महाराष्ट्र के ममें अपने राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद नितिन गडकरी 16 अगस्त को विशिष्ट अतिथि होंगे। लघु उद्योग भारती, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग का अखिल भारतीय संगठन है जो आरएसएस की विचारधारा से प्रेरित है। 

अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के महासचिव गोविंद लेले ने कहा, “रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान तय संगोष्ठियों में हिस्सा लेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भी शामिल होने की उम्मीद है लेकिन उनके कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।’’

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलियाई, कनाडाई कोष एनआईआईएफ के जरिये करेंगे 2 अरब डालर तक निवेश

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा