Cleaning Tips: मिक्सी के जार से आती है लहसुन-प्याज की महक, तो इन टिप्स की मदद से मिनटों में दूर होगी गंध

By अनन्या मिश्रा | Sep 10, 2024

 भारतीय खाने का असली स्वाद मसालों से होता है। स्पाइसी खाना पसंद करने वाले लोगों के घरों में अधिकतर मसालेदार सब्जी बनी है। जिसके लिए प्याज-लहसुन को पीसा जाता है। लेकिन कई बार मिक्सर ग्राइंडर में लहसुन और प्याज पीसने से इसकी गंध जार में रह जाती है। ऐसे में अगर उस जार में कुछ और पीसा जाए, तो उसमें भी प्याज-लहसुन की महक आने लगती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको क्लीनिंग की कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं। इन सिंपल टिप्स की मदद से मिक्सर ग्राइंडर के जार से बिलकुल भी लहसुन-प्याज की महक नहीं आएगी।

विनेगर और बेकिंग सोडा

इसे भी पढ़ें: Toe Rings: छोटे पैरों पर बेहद खूबसूरत लगेंगे बिछिया के ये नए डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

नींबू और बेकिंग सोडा या नींबू के छिलका और पानी

मिक्सी के जार से लहसुन और प्याज की महक दूर करने के लिए आप इसमें नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दीजिए। फिर इस जार में दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। आखिर में जार को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

इसके अलावा आप नींबू के छिलके की मदद से भी जार से प्याज-लहसुन की गंध को दूर कर सकती हैं। जार में नींबू के छिलके और थोड़ा पानी डालें। फिर मिक्सी को 1-2 मिनट तक चलाएं। इसके बाद जार को साफ पानी से धो लें।

सिरका और गरम पानी या नमक और सिरका

मिक्सर ग्राइंडर के जार से प्याज लहसुन की महक को खत्म करने के लिए आप विनेगर को गरम पानी या नमक दोनों के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं। आधा कप सिरका और गरम पानी को जार में डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर जार को साफ पानी से धो लें। अब थोड़ा सा नमक और सिरका डालकर 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर थोड़ी देर बाद इसको साफ कर लें।

कॉफी पाउडर

अगर आपके मिक्सर ग्राइंडर के जार से प्याज लहसुन की महक आ रही है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ा कॉफी पाउडर जार में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। फिर जार को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना