एसएमईवी ने सरकार के फेम-दो प्रमाणपत्र की वैधता बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

नयी दिल्ली। सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल्स (एसएमईवी) ने सरकार के फेस-दो प्रमाणन की वैधता को एक साल बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। भारी उद्योग विभाग ने परीक्षण एजेंसियों द्वारा जारी प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय मोटर वाहन बोर्ड (एनएबी) तथा डीएचआई द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को दी गई मंजूरियों को 31 मार्च, 2021 से एक साल आगे बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का कहर: सूरत में 24 घंटे हो रहा अंतिम संस्कार, पिघल रहीं शवदाह गृह की भट्ठियां

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने बयान में कहा, ‘‘इस उपाय से उन ओईएम को काफी राहत मिलेगी, जो 31 मार्च, 2021 तक अपना निर्मित वाहनों का स्टॉक बेच नहीं पाए हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग ‘ई-मोबिलिटी’ को समर्थन के लिए सरकार की ओर से अन्य नीतिगत हस्तक्षेप का इंतजार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग