क्रिस रोजर्स ने स्मिथ को बताया कोहली और डिविलियर्स की जमात का खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019

चेन्नई। आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की श्रेणी का खिलाड़ी है। रोजर्स ने पत्रकारों से कहा कि स्मिथ ऊपरी लीग में है। मैं सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के खिलाफ खेला। सभी असाधारण थे। स्मिथ भी उसी जमात का है।

उन्होंने कहा कि मैने जब 2013 में उसके साथ खेला तो मुझे लगा नहीं था कि वह यहां तक पहुंचेगा। एशेज श्रृंखला 2015 के बाद रिटायर होने से पहले रोजर्स ने आस्ट्रेलिया के लिये 25 टेस्ट खेले थे। उन्होंने पहले टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले आफ स्पिनर नाथन लियोन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उसका प्रदर्शन लाजवाब रहा। बतौर आफ स्पिनर उसके खेल में काफी निखार आया है। आस्ट्रेलिया में उसके जैसा कोई दूसरा स्पिनर नहीं है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं