T20 या IPL? जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने क्या दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप अगर कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होता है तो वह आईपीएल खेलने को तैयार हैं। बीसीसीआई सितंबर अक्टूबर में आईपीएल कराना चाहता है जो कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अनुमति मिलने पर आईपीएल खेलने भारत जाने के लिये तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: दो सप्ताह में शुरू होगा ला लिगा, अभ्यास केंद्र पर अपने मैच खेलेगी रियाल मैड्रिड

स्मिथ ने कहा ,‘‘ देश के लिये विश्व कप खेलने से बढकर कुछ नहीं। निश्चित तौर पर मैं विश्व कप को तरजीह दूंगा लेकिन अगर वह स्थगित होता है और आईपीएल होता है तो मैं आईपीएल खेलने के लिये तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हालात अभी हमारे काबू के बाहर हैं। हम वही कर रहे हैं जो हमसे कहा जा रहा है।’’ ऐसी खबरें थी कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से टी20 विश्व कप 2021 तक टालने के लिये कहा है। इस बारे में फैसला 10 जून को आईसीसी की बैठक में लिया जायेगा। स्मिथ ने कहा ,‘‘ मैने इसके बारे में सोचा नहीं है। हम पेशेवरों और सरकार की सलाह पर अमल करेंगे। इस समय दुनिया के जो हालात हैं, क्रिकेट अप्रासंगिक हो गया है। जब सही समय होगा और हमसे कहा जायेगा तो हम वापसी करेंगे। तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा