गेंद से छेड़छाड़ की योजना में आंख मूंद ली थी स्मिथ ने: लीमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

मेलबर्न। गेंद से छेड़छाड़ मामले के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे डेरेन लीमन का मानना है कि केपटाउन में जब इसकी योजना बन रही थी तब तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को आंख नहीं मूंदनी चाहिए थी। स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लीमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कैमरन बैनक्राफ्ट ने इस घटना को अंजाम दिया था और उन पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा जो शनिवार को समाप्त हो रहा है। स्मिथ और वार्नर को मार्च तक इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें: गेंद से छेड़छाड़ मामले में बेनक्रॉफ्ट का खुलासा, डेविड वार्नर के उकसावे में हुई छेड़खानी

 

लीमन ने ‘मैकरी स्पोर्ट्स रेडियो’ से कहा, ‘‘स्मिथ ने इस योजना पर आंख मूंदने का फैसला किया। वह देश का कप्तान था और उसका इस पर नियंत्रण होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी देश की कप्तानी करने के दबाव को नहीं समझ पाया हूं। यह काफी ज्यादा होता होगा।’’ 


यह भी पढ़ें: पुजारा ने जड़ा टेस्ट करियर का 17वां शतक, भारत की स्थिति मजबूत

 

लीमन ने कहा कि बैनक्राफ्ट से जब गेंद की शक्ल बिगाड़ने के लिये कहा गया तो उन्हें इस बारे में सहयोगी स्टाफ को बताना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘हां, उसे हमारे पास आना चाहिए था। इन खिलाड़ियों ने बड़ी गलती की जिसका कई लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा। हम जानते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ।’’

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana