आखिर क्यों अचानक उठ रहा है बॉल टैम्परिंग विवाद? क्या स्मिथ को मिलेगी कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि 2018 में हुआ गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण कभी पूरी तरह नहीं दबेगा और हाल में इसके दोबारा सुर्खियां बटोरने से स्टीव स्मिथ की दोबारा टेस्ट कप्तानी हासिल करने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए स्मिथ को कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था और उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने हाल में दोबारा आस्ट्रेलिया की कमान संभालने की इच्छा जताई थी और मौजूदा टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी इसका समर्थन किया था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना की जंग में BCCI 2000 आक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान में देगा

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि स्टीव स्मिथ के संभावित कप्तान होने को लेकर माहौल बन रहा है, इसमें संदेह की कोई बात नहीं है। ’’ उस श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और आफ स्पिनर नाथन लियान ने हाल में संयुक्त बयान जारी करके उस प्रकरण के संदर्भ में अटकलबाजियों पर विराम लगाने की मांग की थी। टेलर ने भी आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी चौकड़ी का समर्थन किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हालांकि मामले की जांच नहीं करने और इसे दबाने का प्रयास करने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य