सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले की पूजा-अर्चना

By अनुराग गुप्ता | Apr 11, 2019

राजबरेली। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को पूजा अर्चना की। गांधी ने अपने परिवार के लोगों के साथ यहां कांग्रेस कार्यालय में पूजा और हवन किया। बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी पूजा के समय उनके साथ बैठे नजर आये। पूजा अर्चना के बाद गांधी कलेक्ट्रेट तक के लगभग 700 मीटर के रास्ते पर  रोडशो  करेंगी। इसके बाद वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सोनिया के साथ उनके परिवार के लोग भी कलेक्ट्रेट तक उनके साथ जाएंगे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा अर्चना की और फिर रोड शो किया। इस रोड शो में स्मृति ईरानी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस दौरान योगी ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार भी उन्होंने देश और उत्तर प्रदेश के लिए कैंपेन किया था और क्या हुआ वो तो आप सब जानते हैं। योगी ने आगे कहा कि अमेठी ने पहले ही मोदी के नाम का मन बना लिया है और स्मृति ईरानी के काम से खुश हैं।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी