Smriti Irani को मिला Rahul Gandhi की 'Bharat Jodo Yatra' में शामिल होने का निमंत्रण, उत्तर प्रदेश में एंट्री करने वाली है यात्रा

By रेनू तिवारी | Dec 30, 2022

एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए एक पत्र भेजा। कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने गुरुवार को अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के सहायक निजी सचिव नरेश शर्मा को निमंत्रण पत्र सौंपा और भाजपा सांसद को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया।

इसे भी पढ़ें: NIA ने तेलंगाना में PFI षड्यंत्र मामले में 11 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

हालांकि इस मामले में जब बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि उनका काम न्योता देना है। उन्होंने कहा, ''बीजेपी हमेशा अखंड भारत की अवधारणा पर काम करती है. जब भारत टूटा ही नहीं तो जोड़ने की बात कहां से आई? जो टूटता है उसे जोड़ना पड़ता है। राहुल यात्रा निकाल रहे हैं गांधी मर रही कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए, जिसे भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया गया है।

बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से 3 बार सांसद रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान