By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019
नयी दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास से सोमवार को मुलाकात की और मंत्रालय द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
इसे भी पढ़ें: रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा
ईरानी ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास से मुलाकात की और राज्य में चलाई जा रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय की कई परियोजनाओं पर चर्चा की।’’ रविवार को ईरानी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिलकर राज्य में ‘पोषण अभियान’ की प्रगति पर चर्चा की थी।