स्मृति ईरानी बोलीं, पाकिस्तान और कांग्रेसी नेता सिद्धू के बीच सांठ-गांठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार- प्रसार प्रारंभ कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी " भारत के मन की बात, मोदी के साथ" कार्यक्रम पूरे देश में चला रही है और इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्मृति ईरानी पहुंची। सबसे पहले स्मृति ईरानी अस्सी घाट पर मल्लाह समाज के लोगों की मन की बात की और उनकी समस्याओं को जाना, जिसके बाद स्मृति ईरानी वाराणसी के छोटे व्यापारी और प्रबुद्ध जनों से लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान स्मृति ईरानी ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। साथी स्मृति ईरानी ने साफ संदेश दिया कि इस माहौल में किसी खेल का ख्याल होना भी नहीं चाहिए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के द्वारा पुलवामा हमले पर दिए गए बयान और उसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के द्वारा उसके समर्थन किए जाने के बाद भारत में पाकिस्तान टीम के क्रिकेट नहीं खेले जाने की मांग पर कहा कि मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि बनारस के सांसद ने प्रधान सेवक ने स्वयं ही घोषणा की कि पुलवामा की घटना के बाद भारत की सेना स्वतंत्र है कोई भी एक्शन लेने के लिए।

यह भी पढ़ें: मोदी ने अरब के युवराज के समक्ष उठाया आतंकवाद का मुद्दा, कहा- पुलवामा हमला मानवता विरोधी

जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा अगले ही दिन कहा था कि जिन लोगों ने यह हत्या कांड किया उन्हें उनकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी डिप्लोमेटिक रूप से और आर्मी की तरफ से जो जो कदम उठाए जा रहे हैं आर्मी और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर की ओर से उस पर विस्तृत जानकारी देगी। मेरा इतना मानना है कि वह लोग जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताते हैं वह लोग जो अपने ठहाके लगाते हैं और पाकिस्तान का दोष नही देखते हैं। ऐसे भारत के आधुनिक भारत के जयचन्दों के बारे में भारत की जनता क्या इमोशन रखती है यह भारत की जनता स्वयं बता सकती है और मैं क्योंकि खेल मंत्रालय से संबंधित नहीं हूं लेकिन हिंदुस्तानी होने के नाते मैं इतना कह सकती हूं कि जब भारतीय सेना और सुरक्षा बल तैनात हो एक एक पाकिस्तानी जो हिंदुस्तान में खराब मनसा के साथ आया उसे इंसाफ तक पहुचाया जाए जब हमारे सुर वीरों की पत्नियां खून के आंसू रो रही हैं ऐसे में खेल का ख्याल किसी को नहीं आना चाहिए।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध