Amethi में घर बनाकर लोगों के दिल में बस गईं Smriti Irani, तीन लाख वोट से जीत का कार्यकर्ताओं ने किया दावा

By Prabhasakshi News Desk | May 13, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम अमेठी पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की।

उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी ने अमेठी क्षेत्र में विकास किया है और निरंतर जनता से संवाद भी करती रही हैं। अन्य लोगों ने भी स्मृति ईरानी के कामकाज पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि यह गांधी परिवार की नहीं बल्कि स्मृति ईरानी और उनके सपनों की अमेठी है। जहां वर्तमान सरकार में लोगों को पर्याप्त मात्रा में रोजगार के अवसर मिले हैं। लोगों ने दावा किया कि स्मृति ईरानी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बदौलत वे दोबारा बड़े बहुमत से चुनाव जीतेंगीं। तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा की जमानत जब्त होगी।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया