स्‍मृति ईरानी ने अचानक अमेठी पहुंच कोरोना वायरस प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

अमेठी (उप्र)। अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना महामारी से निपटने के लिये की गयी व्यवस्था का जायजा लेने व प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अमेठी पहुंच गईं। बगैर किसी सूचना और प्रोटोकॉल के स्मृति ईरानी अचानक जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरे रघ्घू शुकुल गांव पहुंचीं जहां पर कोरोना से अलग-अलग परिवारों के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और मदद का भरोसा दिया। स्मृति ईरानी जगदीशपुर के मोहोना पश्चिम गांव गईं जहां राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विजय कुमार शुक्ला की गत दिनों कोरोना से मौत हो गई। स्मृति ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत