एक सितम्बर को राहुल के गढ़ अमेठी का दौरा करेंगी स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2018

अमेठी (उत्तरप्रदेश)। केंद्रीय मत्री स्मृति ईरानी आगामी एक सितम्बर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आएंगी। उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने आज बताया कि ईरानी अपने एक दिन के अमेठी भ्रमण के दौरान मुसाफिरखाना के पींडारा ठाकुर गांव जाएंगी। यह गांव केन्द्र सरकार के प्रोग्राम ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ के तहत चुना गया है। उसके अंतर्गत गांव में सूचना टेक्नोलॉजी सहित विकास के विभिन्न काम किये जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि स्मृति पूर्वाह्न 11 बजे पींडारा ठाकुर गांव में इन कार्यों का उदघाटन करेंगी। उसके बाद वह अमेठी नगर में डाक घर की डिजिटल इंडिया बैंकिंग सेवा का शुभारम्भ करेंगी। उसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगी।

 

स्मृति ने वर्ष 2014 में अमेठी सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। मगर, उसके बाद भी उन्होंने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा और यहां उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal