Cricketer Smriti Mandhana के टूटे रिश्ते में बड़ा Twist, मंगेतर Palash Muchhal पर लगे चीटिंग और फ्रॉड के आरोप

By एकता | Jan 25, 2026

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का रिश्ता खत्म होने के बाद अब सोशल मीडिया और कानूनी गलियारों में भारी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पलाश ने अपने इंस्टाग्राम से स्मृति की सभी तस्वीरें हटा दी हैं, जिससे उनके बीच बढ़ती कड़वाहट साफ जाहिर हो रही है। इस बीच, एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने के चौंकाने वाले दावों ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: Palash Muchhalकी मुश्किलें बढ़ी! Smriti Mandhana के परिचित से 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, शादी टूटने के बाद अब पुलिस केस की मार

40 लाख की धोखाधड़ी का मामला

स्मृति के बचपन के दोस्त होने का दावा करने वाले विज्ञान माने ने केवल बेवफाई ही नहीं, बल्कि आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने 22 जनवरी को महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। माने का आरोप है कि पलाश और उनके परिवार ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे ₹40 लाख से ज्यादा की ठगी की और बाद में उन्हें ब्लैकमेल भी किया। उनका कहना है कि पलाश के परिवार ने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया है।

पलाश मुच्छल का पलटवार

इन गंभीर आरोपों पर पलाश मुच्छल ने चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है और वे इन दावों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। पलाश ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है, मैंने अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है और मैं इसे गरिमा के साथ संभालूंगा।'

इसे भी पढ़ें: Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर 'धमाका', Sunny Deol की दहाड़ से कांपा बॉलीवुड, पहले दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

कानूनी लड़ाई की तैयारी में पलाश

पलाश के वकील अब इस मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, विज्ञान माने का कहना है कि उनके पास पक्के सबूत, चैट और कॉल रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। फिलहाल, स्मृति मंधाना ने खुद को इस पूरे विवाद से दूर रखते हुए केवल शादी टूटने की बात स्वीकारी है, जबकि पलाश मुच्छल के लिए कानूनी और सामाजिक मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन