ICC Rankings: स्मृति मंधाना ने महिला रैंकिंग में लगाई छलांग, नेट सीवर ब्रंट टॉप पर काबिज

By Kusum | Jun 18, 2024

 साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार शतक बनाया। स्मृति मंधआना ने 127 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली। बहरहाल, स्मृति मंधाना को शानदार शतकीय पारी का फायदा मिला है, अब आईसीसी बैटिंग रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर पहुंच गआ हैं। हालांकि, इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट सीवर ब्रंट टॉप पर बनी हुई है, लेकिन स्मृति मंधाना टॉप पर काबिज होने के काफी करीब पहुंच गई है। 

चेपॉक में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

बताते चलें कि भारतीय वीमेंस टीम ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 143 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रनों का स्कोर बनाया। भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 127 गेंदों पर 117 रनों का पारी खेली। भारत के 265 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 37.4 ओवर में महज 122 रनों पर सिमट गई, इस तरह भारतीय टीम ने 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में