कर्नाटक में सर्प मंदिर क्षतिग्रस्त, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

मंगलुरु| कर्नाटक में कोडिकल के समीप एक पवित्र उपवन (नागवन) में एक सर्प मंदिर शनिवार को क्षतिग्रस्त पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नागवन में कुछ बदमाशों ने एक पत्थर उखाड़ दिया।

स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। दक्षिणपंथी संगठनों विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को फौरन गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे 15 नवंबर को कोडिकल शहर में बंद का आह्वान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कोई बिटकॉइन घोटाला नहीं हुआ: भाजपा

विहिप नेता शरण पम्पवेल ने कहा कि यह तीसरी बार है, जब जिले में नाग देवता को अपवित्र किया गया। पहली घटना पनम्बुर में हुई थी। उसके बाद कुलुर में ऐसी घटना हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिंदू पूजा केंद्रों को अपवित्र करने की यह पहले से बनायी योजना है।’’ बजरंग दल के पुनीत अत्तावर ने भी कहा कि अगर दोषियों को एक दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो बंद का आह्वान किया जाएगा। मंगलुरु उत्तर के विधायक भारत शेट्टी और स्थानीय पार्षद भी कोडिकल में प्रदर्शन में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: ‘बिटक्वाइन घोटाले’ की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी बने: कांग्रेस

 

प्रमुख खबरें

आंध्र प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा मामला : मतगणना के बाद भी केंद्रीय बलों की 25 कंपनी तैनात रखने का निर्देश

संविधान बदलने के विपक्ष के आरोप पर बोले Amit Shah, हम पिछले 10 साल से बहुमत में, कभी दुरुपयोग नहीं किया

100 नहीं 125 दिनों का प्लान तैयार है, तीसरे कार्यकाल में किन बातों पर फोकस, पीएम मोदी ने किया खुलासा

Mango Rceipes: समर सीजन में फलों का राजा आम से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, खाकर आ जाएगा मजा