कश्मीर में बर्फबारी और वर्षा से ठंड बढ़ी, लोगों ने कहा- बिजली कटौती नहीं करे प्रशासन

By नीरज कुमार दुबे | Jan 05, 2022

कश्मीर में ताजा बर्फबारी होने के कारण मौसम तो बड़ा खुशगवार हो गया है लेकिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उड़ानें रद्द हो जाने के चलते पर्यटक फंस गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है जिसके चलते सड़कों पर बर्फ जम गयी है और कई जगह ट्रैफिक को रोकना पड़ा है। हालांकि सड़कों से बर्फ हटाने का काम भी तेजी से जारी है। श्रीनगर शहर की बात करें तो यहां मंगलवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी के बाद बारिश भी हो रही है जिससे ठंड और बढ़ गयी है। ठंड बढ़ने के बीच लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बिजली कटौती नहीं की जाये। श्रीनगर में प्रभासाक्षी संवाददाता ने लोगों से मौसम के बदले रुख पर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पर्यटक तो इसका आनंद ले रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, आतंकवाद रोधी अभियानों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के चांदगाम गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया जो मुठभेड़ में बदल गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), कश्मीर क्षेत्र, विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित थे और इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है। विजय कुमार ने कहा, ‘‘घटनास्थल से दो एम-4 कार्बाइन और एक एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘‘हमारे लिए एक बड़ी सफलता’’ है।

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी