मध्य प्रदेश में अब तक 41 जिलों में 1500 पक्षियों की मौत, 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

By दिनेश शुक्ल | Jan 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि राज्य के 41 जिलों में अब तक 1500 कौवों सहित पक्षियों की मौत हुई है। यह जानकारी सोमवार शाम को प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दी।

इसे भी पढ़ें: युवा दिवस पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे युवा सम्मेलन को संबोधित

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 जिलों- इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खण्डवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, अशोक नगर, दतिया और बड़वानी कौओं और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वही प्रदेश के 41 जिलों से लगभग 1500 कौवों और जंगली पक्षियों के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला को विभिन्न जिलों से अब तक 334 सेम्पल जाँच के लिये भेजे जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास