रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन का दावा, अब तक 17,700 रूसी सैनिकों को किया ढेर, 625 टैंक भी किए तबाह

By अनुराग गुप्ता | Apr 01, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 37वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन के कई शहरों में महज तबाही के मंजर ही दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही हैं, इमारतें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसी बीच युद्धविराम की मंशा के साथ रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हो रही है। 

सैनिक यूक्रेनी मीडिया ने एक अप्रैल तक मारे गए रूसी सैनिकों का आंकड़ा साझा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया कि अब तक 17,700 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही अब तक 143 विमानों, 131 हेलीकॉप्टर, 625 टैंक, 85 यूएवी, 96 एमएलआर समेत कई उपकरणों को नेस्तनाबूत किया है। हालांकि यूक्रेन ने अपनी सेना के हताहतों की जानकारी नहीं दी।

इसी बीच खबर है कि यूक्रेनी सेना ने पश्चिमी रूस में एक ऑयल डिपो पर हमला किया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच में शांति वार्ता शुरू हुई। रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोड गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के 2 हेलिकॉप्टरों ने ऑयल डिपो पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में दो लोग जख्मी हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी को व्लादिमीर पुतिन का संदेश देना चाहते हैं रूसी विदेश मंत्री 

परमाणु संयंत्र छोड़ रहे हैं रूसी सैनिक

यूक्रेन ने दावा किया कि रेडिएशन की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने कहा कि रूसी सेना नजदीक के शहर स्लावुटिक को छोड़ने की भी तैयारी कर रही है, जहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान