अब तक करीब 1.20 लाख युक्रेनियों ने पड़ोसी देशों में ली शरण: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

वारसा, (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने शनिवार को बताया कि रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन के करीब 1.20 लाख लोगों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है। वैश्विक एजेंसी के मुताबिक रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश के चलते यूक्रेनी अपना सामान बांध भाग रहे हैं और यह संख्या लगतार बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा, करीब 1,16,000 लोग अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर चुके हैं। यह संख्या हर घंटे बढ़ रही है।एजेंसी का आकलन है कि स्थिति और खराब होने पर करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरे देशों में आश्रय लेने के लिए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।