सुनील जाखड़ की चुगलखोरों वाली टिप्पणी पर बरसे दिग्विजय सिंह, RSS पर भी साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | May 20, 2022

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सुनील जाखड़ पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इतना ज्यादा समय लगा समझने में... दरअसल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुनील जाखड़ ने 'चुगलखोरों वाली' टिप्पणी की। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में चापलूसों और चुगलखोरों की चलती है। 

वहीं ज्ञानवापी मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, रुपए का अवमूल्यन हो रहा है, मोदी जी का ग्राफ गिरता जा रहा है तो वो क्या करेंगे ? आरएसएस का जब से जन्म हुआ आज तक क्या किया, केवल नफरत ही तो फैलाई है, आज भी वही कर रहे हैं। 

क्या बोले थे सुनील जाखड़ ?

सुनील जाखड़ ने कहा था कि आप नोटिस देकर सुनील को पदों से उतारकर सुनील की आवाज़ नहीं बंद कर सकते। हम कांग्रेस की विचारधारा से बंधे हुए थे, राष्ट्रवाद की विचारधारा आज भी मेरे अंदर है। वो (कांग्रेस) भटक गए तो भेड़ तो हैं नहीं कि पीछे चले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि ये कठिन फैसला लेना पड़ा। 50 साल का नाता निभाकर एक नए घर में जाना...क्योंकि राष्ट्रवाद सबसे बड़ा है। मेरी निष्ठा देश के साथ है। मैंने ठोक के कहा कि आप जो कर रहे हैं ग़लत है। सुधरने की जगह उन्होंने प्रयास किया कि सुनील को पदों से हटाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई को लेकर चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी 

उन्होंने कहा था कि आज वहां (कांग्रेस) पर जिन लोगों की चलती है वो चापलूस लोग हैं, चुगलखोर लोग हैं...इसी महारथ के चलते 30 साल से राज्यसभा में बैठे हैं। पंजाब में पैर दिए बिना पंजाब की राजनीति यहां से चला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक