कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद जयपुर में भाजपा का मंथन, जेपी नड्डा बोले- कारगर रही बैठक, आगामी योजनाएं बनाई गईं

JP Nadda
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि बहुत अच्छी बैठक रही। हमारे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर बैठक में हिस्सा लिया। बैठक बहुत सफल और कारगर रही है। आगामी योजना बनी है, उसे हम पूरी तरह से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सभी प्रदेशाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने सकारात्मक योगदान दिया है।

जयपुर। कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर संपन्न हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जयपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया। इसके अलावा मंच में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई अन्य उपाध्यक्ष मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमलनाथ ने लगाई क्लास, बीजेपी से सीखने की दी नसीहत 

सफल रही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

बैठक खत्म होने के बाद जेपी नड्डा ने बताया कि यह बैठक सफल और कारगर रही है। इस बैठक में आगामी योजना भी तैयार की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि बहुत अच्छी बैठक रही। हमारे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर बैठक में हिस्सा लिया। बैठक बहुत सफल और कारगर रही है। आगामी योजना बनी है, उसे हम पूरी तरह से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सभी प्रदेशाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने सकारात्मक योगदान दिया है। आगामी योजनाएं बनाई गई हैं। हम उन्हें लागू करेंगे। पार्टी तैयार है। हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी इसे आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 14 जून तक 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

अरुण सिंह ने कहा किआज भाजपा की पदाधिकारी बैठक में संकल्प लिया गया है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 75 हजार स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता योग शिविर लगाएंगे और उसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनकों श्रद्धाजंलि देते हुए, उस दिन से 6 जुलाई तक पूरे देश भर में बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता वृक्षारोपण का कार्य करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना प्राथमिकता: नड्डा 

भाजपा नेता ने कहा कि सभी प्रदेशों की कार्यसमिति 10 जून तक, जिलों की कार्यसमिति 20 जून तक और 30 जून तक मंडलों की कार्यसमिति संपन्न होगी। हमें बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सभी प्रदेशों में जुलाई तक भारतीय जनता के 3 दिन के प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने इस बात पर बल दिया है कि हमें अगली पीढ़ी को बढ़ावा देना है। युवाओं को भाजपा से जोड़ना है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीबों, दलितों, किसानों, शोषित, आदिवासियों के लिए किए गए कामों की प्रशंसा की।

PM मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के 8 वर्ष संकल्प और सिद्धियों के रहे हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। देश के छोटे किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाले और देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: '...तुम हमें अपनी ज़मीन दो और हम तुम्हें ग्रुप-डी की नौकरी देंगे', लालू परिवार पर सुशील मोदी का निशाना 

उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने की कोशिश करनी है। करोड़ों की सदस्य संख्या हमारा गर्व बढ़ाती है, लेकिन हमें फिर भी रुकना नहीं है। भाजपा एक ऐसा वट वृक्ष हो कि समाज के हर व्यक्ति को उसमें अपने सपने नजर आते हों। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को पीछे ले जाने पर तुली हैं। भाजपा को इन परिवारवादी पार्टियों से निरंतर मुकाबला करना है। अगर लोकतंत्र बचाना है, लोकतंत्र को सामर्थ्यवान और मूल्यनिष्ठ बनाना है, तो हमें वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ अविरत संघर्ष करना ही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़