तो सचमुच पड़ा था पुतिन को दिल का दौरा? क्रेमलिन ने पूरे मामले में कर दिया बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Oct 25, 2023

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में रिपोर्टों को खारिज कर दिया है और उन्हें बिल्कुल फर्जी बताया है। असत्यापित रिपोर्टों में दावा किया गया कि पुतिन को कार्डियक अरेस्ट हुआ और वह अपने शयनकक्ष के फर्श पर पड़े पाए गए। उसके साथ सब कुछ ठीक है, यह बिल्कुल एक और फर्जी बात है। इसके साथ ही कहा गया कि यह (बॉडी डबल अफवाहें) बेतुकी सूचना अफवाहों की श्रेणी में आती है, जिस पर मीडिया में अक्सर चर्चा होती रहती है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इसे सुनकर हंसने के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: देखते रह गए बाइडेन-पुतिन, फिलिस्तीन में भारत ने उतार दिया अपना विमान

कथित घटना रविवार शाम 22 अक्टूबर की बताई जा रही है। दावों के मुताबिक, डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया और 71 वर्षीय राष्ट्रपति को अपार्टमेंट में बनी एक विशेष चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां उनकी गहन देखभाल की गई। टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर, कथित तौर पर एक पूर्व रूसी लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा चलाया जाता है। उन्होंने पोस्ट किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर मौजूद उनके सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के शयनकक्ष से शोर और गिरने की आवाजें सुनीं। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के शयनकक्ष में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे और भोजन और पेय के साथ एक उलटी हुई मेज थी।  

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी