बुदेंशलिगा लीग के दौरान युवा फुटबॉलरों ने की 'जॉर्ज फ्लॉयड के लिये इंसाफ' की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

बर्लिन। जर्मनी के बुंदेसलीगा के चार युवा फुटबॉलरों ने अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और पुलिस के हाथों अन्य अश्वेत लोगों की हत्या के विरोध में बयान देते हुए इंसाफ की मांग की। इंग्लैंड के 20 वर्ष के विंगर जाडोन सांचो , मोरक्को के 21 साल के राइट बैक अशरफ हकीमी और 22 साल के मार्कस थुरम ने रविवार को मैदान पर बयान दिया। इससे पहले शाल्के के अमेरिकी मिडफील्डर वेस्टन मैकेनी नेविरोध जताया था। बोरूसिया डार्टमंड के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले सांचो ने पहले गोल के बाद जर्सी उतारी तो उनके टीशर्ट पर हाथ से लिखा था ‘ जस्टिस फोर जॉर्ज फ्लॉयड।’’

ट्विटर पर उन्होंने लिखा ,‘‘पहली पेशेवर हैट्रिक। खट्टा मीठा अनुभव क्योंकि दुनिया में और भी महत्वपूर्ण चीजें हो रही है। हमें उन पर अपनी राय रखनी होगी। सभी को एक होकर इंसाफ के लिये लड़ना होगा।’’ अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की मौत पिछले सप्ताह मिनीपोलिस में हो गई थी। एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने से उनकी गर्दन को दबाए रखा था जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई और उनकी मौत हो गई। फ्लॉयड की मौत के बाद पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। थुरम ने गोल करने के बाद मैदान पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जबकि मैकेनी ने बांह पर पट्टी बांधी हुईथी जिस पर लिखा था ‘ जस्टिस फोर जॉर्ज।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर