सभी सोशल मीडिया कंपनी ने दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए बुनियादी ढांचा विकसित किया:आईटी मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली|  सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि लगभग सभी सोशल मीडिया कंपनी ने संस्थागत ढांचा स्थापित किया है और वे विधान के तहत आवश्यक मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित कर रही हैं।

आईटी अधिनियम की धारा ‘66 ए’ को उच्चतम न्यायालय द्वारा हटाये जाने के बाद न्यायालय के फैसले के खिलाफ अधिनयिम में कोई संशोधन लाने की सरकार की योजना के बारे में भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे के एक पूरक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘इस विषय पर विस्तृत चर्चा कर समाधान करने की जरूरत है।’’

मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सदस्य कल्याण बनर्जी के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘यदि हम नियमन नहीं बढ़ाएंगे, सोशल मीडिया को जवाबदेहनहीं बनाएंगे तो इन मंचों पर लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। इसलिए हमे एक संतुलन बनाना होगा।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।