राजस्थान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, नशीले पदार्थ बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

इंस्टाग्राम पर 83,000 से अधिक फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को नशीले पदार्थ रखने के आरोप में राजस्थान में जालोर के चितलवाना इलाके में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला नशीले पदार्थ की कथित तौर पर आपूर्ति के लिए गुजरात जा रही थी। प्राधिकारियों को संदेह है कि इस मामले में एक बड़ा तस्करी गिरोह शामिल है तथा जब्त किए गए पदार्थों की जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जा रही है।

जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में महिला की संलिप्तता और उसके नेटवर्क के भौगोलिक विस्तार का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने कहा, ‘‘हम इसे एक बड़े अभियान का हिस्सा मान रहे हैं। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी