साड़ी के अवतार में सोशल मीडिया में आग लगा रहा यह मुंडा! लड़कियां भी नहीं कर पाएंगी मुकाबला

By निधि अविनाश | May 13, 2022

भारतीय परिधान साड़ी का नाम आते ही सामने एक भारतीय नारी का पूरा व्यक्तित्व सामने नजर आ जाता है। भारतीय महिलाओं का मुख्य परिधान साड़ी ही है। आज विदेशों में साड़ी को खूब पसंद किया जाता है। विदेशी मेहमान भी साड़ी पहनकर भारतीयता का एहसास करती हैं। साड़ी शायद दुनिया की सबसे लंबी और पुराने परिधानों में से एक है।

आज के समय में कोई फर्क नहीं पड़ता आप किस स्टाइल को पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इतनी खूबसूरत होते हुए भी साड़ी सिर्फ महिलाओं के लिए ही क्यों बनाई जाती है? जब यह माना जाता है कि फैशन में कोई भी लिंग मायने नहीं रखता तो जब कोई आदमी साड़ी पहनता है या पहनने की सोचता है तो उसके फैशन का मजाक क्यों उड़ाया जाता है?

इस बीच कोलकाता के पुष्पक सेन ने इन सवालों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।फैशन इन्फ्लुएंसर पुष्पक सेन एक ऐसे शख्स है जिन्होंने साड़ी पहनकर यह बताया कि फैशन में लिंग का कोई मायने नहीं और साड़ी केवल महिलाएं ही नहीं पहन सकती।दाढ़ी और मूंछ में साड़ी पहनकर अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें लेकर पुष्पक आज पूरे इंटरनेट पर छाए हुए है। साड़ी पहनने के नए अंदाज को लेकर पुष्पक सेन ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

कौन है पुष्पक सेन

पुष्पक सेन एक  फैशन इन्फ्लुएंसर है और कोलकाता में रहते है। उन्हें न केवल साड़ी पहनना पसंद है, बल्कि वह उन लोगों में से एक हैं जो जेंडर फैशन और स्टाइलिंग को खुलकर अपनाते हैं। वह अपना स्टाइल खुद करते हैं। पुष्पक साड़ी पहनकर कोलकाता के शोभाबाजार की एक चाय की दुकान चाय पीने के लिए रुके तो आस-पास के सभी लोग उन्हें इस अवतार में देख काफी हैरान हो गए है।एक चाय की दुकान के बाद से पुष्पक ने साड़ी में खुद को कई बार स्टाइल किया। बता दें कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। 

इसे भी पढ़ें: International Nurses Day 2022: फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है 'नर्स दिवस', जानिए 'लेडी विद द लैंप' की कहानी

इटली में भारत का बोंग मुंडा 

कोलकाता की सड़के ही नहीं बल्कि पुष्पक सेन इटली की सड़कों पर भी अपनी छाप छोड़ चुके है। इटली की सड़कों पर साड़ी पहने बोंग मुंडा काफी स्टाइलिश लग रहे थे।माथे पर लाल रंग की बिंदी उन्होंने साड़ी और ब्लेजर में खुद को स्टाइल किया था। बता दें कि उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। 

साड़ी और पुष्पक

एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए पुष्पक ने बताया कि उन्होंने धोती के तौर पर कई बार साड़ी पहनी थी। लेकिन क्लासिक ड्रेपिंग कभी नहीं की। उन्हें पहली बार इटली की सड़कों पर साड़ी पहने देखा गया था। उसके बाद से पुष्पक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुष्पक ने कई तरह की साड़ी पहनी है जिसमें से एक शिफॉन साड़ी है, इसमें वह वाकई में काफी हीरोइन दिख रहे है। पुष्पक ने फ्लोरल प्रिंट वाली शिफॉन की साड़ी पहनी है। उन्होंने इस साड़ी को हाई नेक फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पहना है। साड़ी पहनकर उन्हें श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की याद आ गई। क्योंकि पुष्पक को लगता है कि शिफॉन की साड़ी में एक अभिनेत्री 'अभिनेत्री' की ही तरह दिखती है। साड़ियों के प्रति दिलचस्पी केवल लड़कियों तक ही सीमित नहीं है। पुरुष भी साड़ियों के बारे में काफी जानकार हो सकते हैं। पुष्पक की ये साड़ी यही बयां करती है।

प्रमुख खबरें

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Rosemary Oil vs Minoxidil: बालों की ग्रोथ में क्या सच में असरदार है रोजमेरी तेल

1996 हिंसा मामला: Shabir Ahmad Shah की जमानत याचिका जम्मू NIA Court ने ठुकराई

EC के खिलाफ धरने पर High Drama: Rahul Gandhi हिरासत में, सड़क पर लेटीं Priyanka Gandhi